फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A reward of Rs 50,000 each has been announced on three people including a former Sarpanch involved in illegal mining

Gurugram News: अवैध खनन में शामिल पूर्व सरपंच सहित तीन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Tue, 24 Jun 2025 10:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 24 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 50,000 each has been announced on three people including a former Sarpanch involved in illegal mining
नगीना। फिरोजपुर झिरका के बसई मेव गांव में अवैध खनन पर एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से वन विभाग, खनन एवं भूविज्ञान विभाग और राजस्व के चकबंदी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ गांव के निवर्तमान सरपंच सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें हनीफ ऊर्फ हन्ना पुत्र रुस्तम, शौकत पुत्र रहमान, साबिर पुत्र रहमान निवासी बसई मेव की सूचना देने पर 50 हजार का नकद इनाम घोषित किया गया है। वहीं इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। एंटी करप्शन के अधिकारियों ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है।
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि गांव की चकबंदी के दौरान दो अवैध रास्तों के बारे में चकबंदी अधिकारियों को ग्राम पंचायत की तरफ से प्रस्ताव दिया गया व अवैध रास्ते निर्धारित करवाने के उपरांत इन रास्तों का अवैध निर्माण करवाया गया। रास्तों का इस्तेमाल अवैध खनन सामग्री को लाने ले जाने में करके अनुचित आर्थिक लाभ लिया गया। आरोपी हनीफ उर्फ हन्ना के विरुद्ध अदालत ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed