फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A person injured in a fight died during treatment, case registered against 12

Gurugram News: झगड़े में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, 12 पर केस

Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A person injured in a fight died during treatment, case registered against 12
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। आठ दिन पहले सिंगार गांव में मस्जिद के पास गड्ढा खोदने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें 58 वर्षीय मजीद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नल्हड के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। रविवार देर रात घायल मजीद की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिछोर पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक 2 मार्च को सिंगार गांव निवासी मजीद का मस्जिद के पास गड्ढा खोदने को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। लोगों ने मजीद पर हमला कर दिया। लाठी डंडों से किए हमले में मजीद गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के एम्स के लिए रेफर कर दिया जहां रविवार को देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed