फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A new hostel will be built in Sector-14 Kanya Mahavidyalaya

Gurugram News: सेक्टर-14 कन्या महाविद्यालय में बनेगा नया हॉस्टल

Fri, 02 May 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A new hostel will be built in Sector-14 Kanya Mahavidyalaya
छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया फैसला
विज्ञापन

अभी कॉलेज में मौजूद पांच हॉस्टल हैं नाकाफी

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। अभी यहां पांच हॉस्टल हैं मगर छात्राओं की संख्या काफी ज्यादा है। इसी के मद्देनजर कॉलेज परिसर में ही नया हॉस्टल बनाए जाने की तैयारी कर ली गई है।
कन्या महाविद्यालय में स्थानीय ही नहीं बल्कि अन्य जिलों व राज्यों से लड़कियां पढ़ने आती हैं। इसलिए यहां उनके लिए हॉस्टल सुविधा भी मौजूद है। अब स्थिति यह है कि यहां वर्तमान में पांच हॉस्टल तो हैं, लेकिन छात्राओं के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस कारण बाहरी छात्राओं को आवासीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है और कई छात्राएं पीजी या किराए पर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इसी समस्या को दुरुस्त करने के लिए इस वर्ष एक और नए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नया हॉस्टल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। यहां छात्राओं के लिए 100 बेड की सुविधाएं रहेंगी। महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल में छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाविद्यालय में पहले से पांच हाॅस्टल उपलब्ध हैं। अब बढ़ती छात्राओं की संख्याओं को देखते हुए सुविधा बढ़ाई जा रही है। इस वर्ष एक नए हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए संबंधित तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- जितेंद्र मलिक, प्रधानाचार्य, सेक्टर 14 कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed