फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A new approach road will be built till Daulatabad Stadium, the problem of traffic jam will end

Gurugram News: दौलताबाद स्टेडियम तक बनेगी नई अपरोच रोड, खत्म होगा जाम का झंझट

Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A new approach road will be built till Daulatabad Stadium, the problem of traffic jam will end
आवाजाही बनेगी आसान, इंटरलॉकिंग टाइलों से तैयार होगी सड़क, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। दौलताबाद व उसके आस-पास के रहने वाले हजारों लोगों के लिए गांव के स्टेडियम तक जाने वाले राजस्व रास्ते पर तीन किमी लंबी अपरोच रोड बनेगी। इसके बनने से धर्मपुर गांव से लेकर दौलताबाद क्षेत्र के बीच रहने वाले लोगों की राह आसान होगी। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने इंजीनियरिंग विंग को एस्टीमेट तैयार कर इसका निर्माण जल्द शुरू करने का आदेश दिया है।
दौलताबाद स्टेडियम से जोड़ने वाले रेवेन्यू रास्ते पर सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए पटवारी की ओर से डिमार्केशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगमायुक्त के आदेश के बाद तीन किमी के रास्ते पर इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क बनाई जानी है। इस मार्ग के बनने से यहां जाम का झंझट भी खत्म होगा। अभी दौलताबाद चौक के पास लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन




सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन की चल रही पैमाइश
कभी दौलताबाद पंचायत के पास सबसे अधिक जमीन हुआ करती थी जो अब नगर निगम के पास है। नगर निगम की ओर से जमीन का कुछ हिस्सा जीएमडीए को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए दिया जा रहा है जिसकी पैमाइश के लिए इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी व पटवारी लगे हुए हैं। उसके खाली होने के बाद ही बनने वाली सड़क की पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने वालों को मिलेगा नया मार्ग


अपरोच रोड के बनने के बाद धर्मपुर व उसके आसपास के गांवों के रहने वाले हजारों लोग इस मार्ग प्रयोग कर सकेंगे। इसके बनने के बाद जो लोग घूमकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर चढ़ते थे, उनकी राह आसान होगी और दूरी कम होगी। दौलताबाद गांव से सटी काॅलोनी व बन रहे हाइराइज अपार्टमेंट में रहने वालों को भी इस मार्ग का फायदा मिलेगा।



नगर निगम की ओर से यह रास्ता बनाए जाने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। अभी धर्मपुर गांव में रहने वाले लोगों को घूमकर आना पड़ता है। इसके बनने से काफी आसानी होगी।
- क्रिशन, निवासी दौलताबाद, गुरुग्राम



इस मार्ग को बनाने के लिए इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों से बातचीत हो गई है। जल्द ही पैमाइश के साथ इसका काम शुरू किया जाएगा।
-सतपाल, स्थानीय पार्षद, नगर निगम गुरुग्राम



दौलताबाद स्टेडियम को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण को लेकर आदेश जारी किया गया है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed