{"_id":"68c81a6b4fd97ec05804f890","slug":"a-new-30-bed-ward-will-be-started-in-the-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67346-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 30 बेड का नया वार्ड होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 30 बेड का नया वार्ड होगा शुरू
विज्ञापन
मरीजों को लाने-ले जाने के लिए 10 अतिरिक्त स्ट्रेचर की अस्थायी सुविधा भी शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 30 बेड का नया वार्ड शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मरीजों को लाने ले जाने के लिए 10 अतिरिक्त स्ट्रेचर की अस्थायी सुविधा भी शुरू की। मरीज व उनके परिजनों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को भी नया रूप दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल भवन के भीतर और बाहर दीवारों की पेंटिंग, हरियाली, साफ-सफाई, शौचालयों का उन्नयन और नई सुविधाओं को शामिल किया जा रहा है।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. लोकवीर ने बताया कि भीड़-भाड़ कम करने और कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए पोर्टा कैबिनों में चल रहे कुछ काउंटरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी है। मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में 30 बेड का एक नया वार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही 10 अतिरिक्त स्ट्रेचर की सुविधा भी अस्थायी रूप से शुरू कर दी गई है ताकि किसी भी मरीज को वापस न लौटना पड़े।