फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A model road will be constructed from Palam Vihar to the Delhi border.

Gurugram News: पालम विहार से दिल्ली बॉर्डर तक बनेगी मॉडल रोड

Wed, 05 Aug 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A model road will be constructed from Palam Vihar to the Delhi border.
सड़क की जर्जर हालत के कारण हजारों वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम पालम विहार से दिल्ली बॉर्डर बिजवासन तक की सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने जा रहा है। इस रोड के बन जाने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस पर करीब 5.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली बॉर्डर (बिजवासन) से राम चौक पालम विहार गुरुग्राम को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हालत में है। इससे हजारों वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। एनएच-48 और कापसहेड़ा की ओर जाम होने के कारण लोग इस सड़क का काफी प्रयोग करते हैं लेकिन टूटी होने से लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में नगर निगम गुरुग्राम ने डिवीजन 3ए के तहत पालम विहार क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने की तैयारी की है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करना और निवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाना है।
विज्ञापन

पहली योजना के तहत दिल्ली बॉर्डर (बिजवासन) से राम चौक पालम विहार वार्ड नंबर 4 तक मॉडल रोड का विकास किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 5,87,47,960 रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस परियोजना में सड़क का पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और अन्य आवश्यक कार्य शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी योजना पालम विहार सी-ब्लॉक गेट नंबर 1 से मिक्यूरेटिफ डिस्पेंसरी पालम विहार वार्ड नंबर 4 तक मॉडल रोड के विकास से संबंधित है। इस कार्य पर करीब 6,53,61,845 रुपये खर्च होंगे। यह योजना भी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 12.41 करोड़ रुपये है। इन विकास कार्यों से पालम विहार क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि शहर में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जा रहा है। दोनों सड़क वार्ड चार में महत्वपूर्ण हैं। इनके बनने से दिल्ली की गुरुग्राम में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed