फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A memorandum was submitted to the SDM regarding the construction of a school building in Ghatvasan.

Gurugram News: घटवासन में स्कूल भवन निर्माण को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 14 Nov 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the SDM regarding the construction of a school building in Ghatvasan.
फिरोजपुर झिरका। घटवासन गांव में प्राइमरी स्कूल के भवन निर्माण की मांग को लेकर घटवासन स्कूल भवन निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण से मुलाकात की। उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति का नेतृत्व मेवात कारवां जनसंगठन के अध्यक्ष डॉ. अशफाक आलम ने किया। उन्होंने बताया कि मेवात कारवां के प्रयासों से वर्ष 2018 में हरियाणा सरकार ने फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के 10 गांवों में प्राथमिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया था, जहां स्कूल दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर थे। उन्हीं गांवों में घटवासन भी शामिल है। समिति द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में बताया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कई बार खंड विकास अधिकारी को स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने संबंधी पत्र भेजे हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्राम पंचायत बूचाका–घटवासन ने करीब दो वर्ष पहले एक एकड़ पंचायत भूमि स्कूल निर्माण के लिए प्रस्तावित कर दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

वर्तमान में विद्यालय में 225 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं , जो आंगनबाड़ी केंद्र के एक ही कमरे में पहली से पांचवीं कक्षा तक अध्ययन करने को मजबूर हैं। समिति ने मांग की कि शीघ्र स्कूल भवन का निर्माण कराया जाए ताकि बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। डॉ. अशफाक आलम ने बताया कि एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने भरोसा दिलाया है कि वे खंड विकास अधिकारी के साथ बैठक कर समस्या के समाधान के लिए कदम उठाएंगे। मांगपत्र सौंपने वालों में समिति सदस्य जुबैर, सरपंच रोबिन, चौधरी गनी खान, अब्दुर रज्जाक, कायम अली, अरबाब शफाक, शाहरून महान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed