{"_id":"68c03ab586b864a35d008be5","slug":"a-memorandum-was-submitted-to-the-chief-minister-demanding-medical-facilities-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66869-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेडिकल सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेडिकल सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कांग्रेस सेवादल गुरुग्राम के सदस्य लगातार जनता के मुद्दे उठा रहे है। जन सुविधा से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों व मुख्यमंत्री के समक्ष रख रहे हैं। गुरुग्राम में बेहतर मेडिकल सुविधा दिलाने के लिए मंगलवार को कांग्रेस सेवादल ने चीफ मेडिकल ऑफिसर अलका सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस सेवादल गुरुग्राम के अध्यक्ष श्रीकृष्ण सैनी ने बताया कि ज्ञापन में मुख्य मांगों में अस्पताल व सभी डिस्पेंसरी में 24 घंटे सुविधा, सेक्टर-10 अस्पताल में रजिस्ट्रेशन और ओपीडी समय में बढ़ोतरी , शहर में बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी उपचार आदि की समस्या रखीं।
उन्होंने कहा कि हम लगातार जनता के हक के लिए लड़ रहे है और लड़ते रहेंगे। सुविधाओं का अभाव लगातार देखने को मिल रहा है, जिसमें मुख्य अस्पताल तो कई सालों से टूटा हुआ है। सेक्टर-10 स्थित अस्पताल शहर के दबाव को झेल नहीं पा रहे हैं। ओपीडी टाइमिंग बहुत कम है, मेडिकल टेस्ट सुविधा कम है, साफ सफाई आदि की व्यवस्था बेकार है। ज्ञापन देने के दौरान एडवोकेट उदित, एडवोकेट मयंक अग्रवाल, एडवोकेट पवन वत्स, जगबीर सैनी, भविष्य कुमार, प्रतीक कुमार, सुनील, संदीप शर्मा, पवन, हिमांशु, आदि साथी मौजूद रहे।