{"_id":"694402183fbe8a130a0ee62f","slug":"a-meeting-was-held-regarding-the-cowshed-land-of-alimuddinpur-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74836-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलीमुद्दीनपुर की गोशाला जमीन को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलीमुद्दीनपुर की गोशाला जमीन को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
ग्राम सचिव से ग्राम सभा बुलाकर विवाद को सुलझाने का प्रयास करने की सलाह दी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। गांव अलीमुद्दीनपुर में छह एकड़ भूमि नवनिर्मित गोशाला की भूमि पर चल रहे विवाद को लेकर उपमंडल अधिकारी पटौदी, दिनेश लुहाच ने गांव वालों साथ बैठक की। इस बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि 20 एकड़ जमीन पंचायत ने गोशाला को दी थी। छह एकड़ में गोशाला बनी है और चौदह एकड़ में गायों के लिए चारा उगाया हुआ है। परंतु अभी तक चारे वाली जमीन गोशाला के नाम नहीं की गई है। इस मामले में दिनेश लुहाच ने करीब छह गांवों के लोगों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि मसौदा तैयार करके उच्चाधिकारियों को भिजवाएं।
उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राम सचिव से कहा कि अलीमुद्दीन पुर की ग्राम सभा बुलाकर गोशाला भूमि के विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। ग्रामीणों ने एसडीएम लुहाच के सुझाव की सराहना भी की। गोशाला कमेटी के अध्यक्ष सिद्ध दास महाराज ने बताया कि गोशाला में करीब 250 गाय मौजूद हैं। गोशाला 6 एकड़ में बनी हुई है। गोशाला की गाय के लिए चारागाह के लिए 14 एकड़ रिजर्व किए हैं।
इस मौके पर एसडीएम दिनेश लुहाच, जिला पार्षद यशपाल फरीदपुर, सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजीत यादव, सरपंच एसोसिएशन फरूखनगर के अध्यक्ष धर्मपाल हाजीपुर, महाराज सुंदर दास, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।