फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A massive fire broke out in the warehouse of Jhund Sarai, brought under control by more than 24 fire engines.

Gurugram News: झुंड सराय के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, 24 से अधिक दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the warehouse of Jhund Sarai, brought under control by more than 24 fire engines.
आग फैलने से उसी इमारत में संचालित दो और कंपनियां भी चपेट में आईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पटौदी रोड के झुंड सराय में मंगलवार देर रात लाइफ लॉन्ग कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसी इमारत में संचालित दो और कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही वेयरहाउस में काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, तीनों कंपनियों के करोड़ों रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। दमकल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अब पूरी तरह काबू पा लिया है। वेयरहाउस में कूलिंग का काम किया जा रहा है। इसके बाद जांच की जाएगी कि आग किस वजह से लगी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही आईएमटी मानेसर के सेक्टर-8 दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बहुत फैल गई थी, इसलिए गुरुग्राम के अलग-अलग दमकल केंद्रों के साथ-साथ कुछ निजी कंपनियों की दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया। 24 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने पूरी रात आग बुझाने का काम किया। सुबह तक भी दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे और आग को पूरी तरह बुझाने की कोशिश करते रहे। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पूरी तरह बुझने के बाद कूलिंग का काम किया जाएगा। इसके बाद पूरे वेयरहाउस की तलाशी ली जाएगी, ताकि यह देखा जा सके कि अंदर कोई व्यक्ति तो नहीं फंसा है। साथ ही आग लगने की सही वजह का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


वेयरहाउस की दूसरी मंजिल पर कंपनी की एक टेस्टिंग लैब भी थी। इस लैब में काफी मात्रा में केमिकल और टेस्टिंग स्पिरिट रखी हुई थी। जब आग दूसरी मंजिल तक पहुंची, तो इन केमिकल्स की वजह से आग और तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, केमिकल होने के कारण आग की लपटें और धुआं बहुत तेज हो गया, जिससे आग पर काबू पाना और मुश्किल हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग वेयरहाउस की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। इस आग में तीनों कंपनियों का काफी सामान, मशीनें और कच्चा माल जल गया है। नुकसान कई करोड़ रुपये का बताया जा रहा है, लेकिन सही जानकारी जांच और सर्वे पूरा होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed