फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A man robbed a youth of Rs 5 lakh by posing as an SBI employee

Gurugram News: एसबीआई का कर्मचारी बनकर युवक से पांच लाख ठगे

Sat, 13 Sep 2025 04:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
A man robbed a youth of Rs 5 lakh by posing as an SBI employee
जालसाज ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर दिया ठगी को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने एसबीआई का कर्मचारी बनकर युवक से पांच लाख रुपये की ठगी की। जालसाज ने पीड़ित युवक के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में केस दर्ज कर लिया है।
पटौदी के जनौला गांव निवासी अभय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त माह में उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताया। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और उन्हें लिंक खोलने के लिए कहा। जब अभय सिंह ने लिंक पर क्लिक किया तो कॉल पर बात कर रहे व्यक्ति ने कॉल काट दी। आठ सितंबर की दोपहर एक बजे से 1.30 बजे के बीच अभय सिंह के पीएनबी बैंक खाते से तीन बार में कुल सात लाख रुपये डेबिट हो गए।
विज्ञापन

अभय सिंह ने पुलिस को बताया कि राशि कटने के कुछ समय बाद दो लाख रुपये वापस बैंक खाते में आए गए, जबकि पांच लाख रुपये अज्ञात व्यक्ति ने ठग लिए। उन्होंने बताया कि मोबाइल रिसेट होने के कारण जालसाज व्यक्ति का मोबाइल नंबर नहीं है। उन्होंने जालसाज व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed