{"_id":"654bca51ba84fca6dc0e43ad","slug":"a-lot-of-water-was-shed-to-control-pollution-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-18210-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदूषण पर काबू पाने के लिए खूब बहाया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदूषण पर काबू पाने के लिए खूब बहाया पानी
विज्ञापन
कूड़ा जलाने, निर्माण कार्य और डीजल वाहन पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के लिए प्रशासन ने राहत कदम उठाने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए बुधवार को ज्यादातर सड़कों और पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया। सेक्टर 51 क्षेत्र में प्रशासन अधिक सक्रिय दिखा। हालांकि शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में बुधवार को भी धूल उड़ती रही।
एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार बिगड़ रहा है। दिल्ली मुंबई जैसे महानगरों की तरह ही एनसीआर वासियों की सांसें फूल रही हैं। दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर हिसार और जींद जैसे जिले भी एक्यूआई की नजर से बेहद खराब स्थिति में है। ऐसे में एक के बाद एक कड़े नियम लागू कर किसी तरह प्रशासन सांसों का संकट कम करने में जुटा है।
प्रशासन ने वायु गुणवत्ता सुधार के लिए निगरानी भी तेज कर दी है। इसमें कूड़ा जलाने से लेकर निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए धारा 144 लागू की गई है। नगर निगम ने कचरा डंपिंग, निर्माण व विकास गतिविधियों सहित कूड़ा जलाने पर जमकर जुर्माना वसूल रहा है। इसी तरह यातायात की दृष्टि से बीएस-3, बीएस 4 डीजल व्हीकल लाइट (चार पहिया) पर भी रोक लगा दी गई है।