{"_id":"68c3189ce2bbb60ef3092234","slug":"a-laborer-died-after-falling-from-the-stairs-of-a-building-under-construction-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66979-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निर्माणाधीन इमारत की सीढि़यों से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निर्माणाधीन इमारत की सीढि़यों से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंदन नगर में बुधवार की देर शाम एक निर्माणाधीन इमारत की सीढि़यों से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया।
मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में अकेला रहता था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। फिलहाल वह चंदन नगर में निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी का काम कर रहा था। बुधवार की देर शाम वह इमारत की तीसरी मंजिल की सीढि़यों से उतर रहा था तो उसका पैर फिसल गया और वह गिरता हुआ नीचे आ गया। सीढि़यों से गिरने से अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि हादसे के बारे में अमरजीत कुमार के घर वालों को सूचना दी गई थी। बृहस्पतिवार को उनके गुरुग्राम पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो