फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A huge fire broke out in the Housing Board Colony, household goods worth lakhs burnt to ashes

Gurugram News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का घरेलू सामान जलकर राख

Thu, 05 Jun 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in the Housing Board Colony, household goods worth lakhs burnt to ashes
कोई हताहत नहीं, दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नगर के सोहना रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में बृहस्पतिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के समय मकान मालिक शब्बीर अहमद ड्यूटी पर थे, लेकिन घर में उनके परिवार के सदस्य और छोटे बच्चे मौजूद थे।


शब्बीर अहमद ने बताया कि आग की जानकारी मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचे। पुलिस भी समय रहते मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। मकान में रखा ज्यादातर घरेलू सामान जलकर राख हो चुका है। जैसे ही आग लगने की सूचना आसपास के लोगों को मिली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed