फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A group of Christian women serves the lonely elderly, the sick, and the needy.

Gurugram News: एकाकी बुजुर्गों, बीमारों और जरूरतमंदों की सेवा में जुटा ईसाई महिलाओं का समूह

Thu, 25 Dec 2025 04:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
A group of Christian women serves the lonely elderly, the sick, and the needy.
वूमन फेलोशिप फॉर क्रिश्चियन सर्विस के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेलों के आयोजन कर रही महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। क्रिसमस पर चर्च में म्यूजिक से लेकर कैरोल गायन और व्यवस्था तक महिलाओं ने पूरी जिम्मेदारी निभाई। ईसाई महिलाओं के इस समूह को डब्ल्यूएफसीएस कहा जाता है, जो सास्कृतिक कार्यक्रम और मेलों के आयोजन नहीं बल्कि जरूरतमंदों की मदद, बुजुर्गों, बीमारी से पीड़ित की सहायता के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। चर्च ऑफ एपिफेनी के प्रीस्ट रेवरन प्रतीक पिल्लई बताते हैं कि चर्च से जुड़े हर ईसाई परिवार की महिला को टीम में शामिल किया जाता है। चाहे चर्च के आयोजन हो या किसी की मदद महिलाओं का यह समूह अपनी जिम्मेदारियां बहुत मुस्तैदी से निभा रहा है। चर्च में रविवार को लगने वाले विशेष स्कूल को चलाने, व्यवसायिक कक्षाओं के आयोजन में भी महिलाएं भूमिका निभा रही हैं।

परिधानों को प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाती हैं
सोहना में महिलाओं के समूह को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण प्राप्त है। जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के बनाए परिधानों को प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम हम लोग करते हैं। - शिखा आयरिन
विज्ञापन

यह समूह ईसाई परिवारों के बुजुर्गों पर नजर रखता है। समय पर समय उनके घर जाकर उनकी हर तरह से सहायता की कोशिश की जाती है। खासतौर पर उनसे भावनात्मक जुड़ाव संगठन का है। - मारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोग मेलों के आयोजन भी समय-समय पर करते हैं। इसके माध्यम से समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए फंड या किसी को इलाज के लिए पैसों की जरूरत हो तो वह पूरा हो जाता है। - विद्या
चर्च में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बच्चों और युवाओं को तैयार करने की पूरी टीम है। विभिन्न भाषाओं में गायन, क्रिसमस, न्यू ईयर, गुड फ्राइडे आदि के कार्यक्रमों का जिम्मा महिलाओं का है। - मनीषा बेंजामिन

----------------------------

गाया फरिश्तों ने गीत सुहाना, धरती पर हुआ यिशु का आना...

गुरुग्राम। गाया फरिश्तों ने गीता सुहाना, धरती पर हुआ यिशु का आना...। सबने पाया खुशियों का खजाना, मुक्ति पाए पापों से जमाना। चर्च में क्रिसमस के मौके पर कैरोल के मधुर धुनों ने ईसा मसीह के जन्म की खुशियां साझा कीं। ईसा मसीह के जन्म की झांकियां समेटे क्रिब के सामने लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। सिविल लाइंस स्थित चर्च ऑफ एपिफेनी में प्रीस्ट रेवरन प्रतीक पिल्लई ने प्रार्थना कराई। न्यू कॉलोनी स्थित सेंट माइकल चर्च में फादर पेरिया ने प्रार्थना कराई। मदर मेरी की मूर्ति के सामने लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। चर्च में बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार की सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गुरुग्राम में रहने वाले विभिन्न राज्यों के ईसाई समुदाय के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विभिन्न चर्च में महिला पुलिस समेत पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात दिखे। संवाद
-----------------------

मॉल में लगा रहा तांता, सोसाइटी में क्रिसमस कार्निवल

सोहना रोड स्थित एक मॉल में क्रिसमस थीम पर सेंटा लैंड बनाया गया। यहां काफी संख्या में युवा और बच्चे पहुंचे। साइबर हब में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सेंटा क्लॉज ने लोगों को टाफियां बांटी और गिफ्ट दिए। सेक्टर-71 स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों के लिए फन गेम, गीत संगीत के कार्यक्रम और कई स्टॉल भी लगाए गए। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए महासचिव आरुणि शुक्ला ने कार्निवल में आने वाले प्रमुख लोगों को स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed