फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A good player is also the pride of the country: Tejpal

एक अच्छा खिलाड़ी देश का गौरव भी होता है : तेजपाल

Mon, 01 Jun 2026 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
A good player is also the pride of the country: Tejpal
भोंडसी में सीबीएसई प्री- सुब्रोतो फुटबॉल कप का हुआ समापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक तेजपाल तंवर रहे मौजूद, 67 टीमों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। खेल जीवन में अति उपयोगी होते हैं। इनसे शरीर स्वस्थ ही नहीं रहता बल्कि अनुशासन की भावना भी जागृत होती है। एक अच्छा खिलाड़ी देश का गौरव भी होता है। जो देश को सम्मान दिलाने में अहम योगदान देता है। यह बात सोहना भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ने भोंडसी आरबीएसएम स्कूल में आयोजित सीबीएसई प्री- सुब्रोतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता के अवसर पर कही। अंडर-15 बालक वर्ग में आरबीएसएम स्कूल भोंडसी ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने खेल व खिलाड़ियों के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की हुई हैं। जिनका फायदा खिलाड़ी उठा रहे हैं। कार्यक्र्म में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता 4 दिनों तक चली थी, जिसमें कुल 67 टीमों ने हिस्सा लिया था। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अमित भारद्वाज मौजूद रहे। अतिथियों के पहुंचने पर स्कूल प्रशासन द्वारा उनको बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का सम्मान किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके जमकर दर्शकों की वाही वाही लूटी। वहीं कार्यक्र्म में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल चैयरमेन भागीरथ राघव, स्कूल निदेशिका बिमला राघव, प्रिंसिपल मोनिका भारद्वाज आदि के अलावा ऑब्जर्वर प्रदीप तंवर, खेल विभाग अध्यक्ष देव अत्री, कोच सागर तंवर, हरीश, सचिन, पारस, हवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे विजेता
अंडर-15 बालक वर्ग में आरबीएसएम स्कूल भोंडसी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। रॉयल कैम्ब्रिज स्कूल प्रथम उपविजेता व आर्यन स्कूल ने दूसरे उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार अंडर 17 बालक वर्ग में भी आरबीएसएम स्कूल भोंडसी ने पहला स्थान हासिल करके परचम लहराया है। शाह सतनाम स्कूल सिरसा ने प्रथम उपविजेता का पुरस्कार हासिल किया है। इसके अलावा महाराजा सूरजमल स्कूल बहादुरगढ़ प्रतियोगिता में दूसरे उपविजेता रही है। इसी प्रकार अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ हाईस्कूल ने पहला स्थान अर्जित किया है। जबकि रॉयल कैम्ब्रिज स्कूल प्रथम उपविजेता रहा है। आरबीएसएम पब्लिक स्कूल भोंडसी की टीम दूसरे उपविजेता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed