{"_id":"674606e8bdcc23e0c2079426","slug":"a-girl-playing-outside-the-house-was-hit-by-a-pickup-she-died-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-44613-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची को पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
निवासी बांदकपुर दमोह (एमपी) निवासी दुर्गेश बसोर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित इंद्रा काॅलोनी में रहता है। 25 नवंबर की दोपहर को उसकी दो वर्षीय बेटी श्रृष्ठि बसोर घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक एक पिकअप तेजी गति से आई और बच्ची को टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग उसे निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक रामजीवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।