Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A four-storey house in Indira Colony tilted.

Gurugram News: इंदिरा कॉलोनी में चार मंजिला मकान झुका

Sat, 21 Nov 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
A four-storey house in Indira Colony tilted.
वीडियो वायरल होने पर जांच के लिए पहुंची नगर निगम की टीम
विज्ञापन

नंबर गेम - 07 मकानों पर मंडरा रहा खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित इंदिरा कॉलोनी में चार मंजिला इमारत के एक इंच तक झुकने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इमारत में बड़ी-बड़ी दरारें आने के साथ ही उसके झुकने से आसपास बने सात अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। लोगों को आशंका है कि यदि इमारत की स्थिति और बिगड़ी तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने इमारत और आसपास के मकानों की स्थिति का निरीक्षण किया। इमारत में आई दरारों और उसके झुकाव को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि चार मंजिला इमारत के झुकने से आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए इमारत की तकनीकी जांच कराने और आसपास के मकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों को इंतजार है कि नगर निगम की जांच के बाद इमारत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और खतरे को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
वायरल वीडियो के आधार पर नगर निगम की टीम की ओर से मौके का निरीक्षण किया गया है। आसपास के खाली प्लॉट के लोगों को नोटिस दिया जाएगा। - रवीन्द्र यादव अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed