{"_id":"68d4484c1d60f797150e3e60","slug":"a-foot-overbridge-will-be-built-in-front-of-the-tower-of-justice-on-court-road-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68100-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कोर्ट रोड पर टावर ऑफ जस्टिस के सामने बनेगा फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कोर्ट रोड पर टावर ऑफ जस्टिस के सामने बनेगा फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
राहगीरों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में चल रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत राजीव चौक से सोहना चौक तक कोर्ट रोड पर टावर ऑफ जस्टिस के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए और यातायात पुलिस जल्द ही मौका मुआयना कर जगह तय करेगी।
कोर्ट रोड पर टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण हो रहा है। सात एकड़ में सात मंजिला टावर बनाया जा रहा है। भूतल समेत बेसमेंट में दो पार्किंग होंगी। पहली मंजिल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत होगी। दूसरे से छठे तल तक 10-10 अदालतें बनेंगी। सातवीं मंजिल पर पांच अदालतें होंगी। सबसे ऊपर जज व वकील पुस्तकालय समेत कैंटीन बनेगी। इसका करीब 90 फीसदी काम हो चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां पर भीड़ और बढ़ सकती है।
जीएमडीए यहां पर लोगों के लिए स्काई वॉक-वे, सब-वे और फुट ओवर ब्रिज निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। जीएमडीए के अनुसार यह शहर की एक प्रमुख सड़क है। इस रोड पर कोर्ट, पुलिस कमिश्नर कार्यालय, एससीईआरटी, वन विभाग, हरेरा के अलावा लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस भी है। बहुमंजिला गेस्ट हाउस में सीएम समेत मंत्रियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जीएमडीए ने पहले यहां पर सब-वे निर्माण की योजना बनाई थी लेकिन जमीन की वजह से काम आगे नहीं बढ़ सका था। अब यातायात पुलिस ने जीएमडीए को पत्र लिखकर टावर ऑफ जस्टिस के पास एफओबी का निर्माण कराने का आग्रह किया है ताकि लोग आसानी से सड़क पार कर सकें। जीएमडीए दोबारा से इस योजना को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। जीएमडीए और यातायात पुलिस की टीम एफओबी के निर्माण के लिए उपयुक्त जगह की पहचान करेगी। टीम जमीन की उपलब्धता समेत अन्य बातों की जानकारी लेगी। जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट रोड पर एफओबी बनाने का प्रस्ताव दिया है। एसीपी ट्रैफिक के साथ टीम जल्द ही मौका मुआयना करेगी।
विज्ञापन
रहेजा माॅल पर एफओबी को एनएचएआई ने नहीं दी एनओसी
जीएमडीए चरणबद्ध तरीके से शहर में एफओबी का निर्माण करा रहा है। नए एफओबी स्टेनलेस स्टील के बनाए जा रहे है। इसमें सीढ़ियां, एस्केलेटर और लिफ्ट का भी प्रावधान है। जीएमडीए शीतला माता मंदिर, सेक्टर 14 मार्केट व सीडी चौक पर एफओबी का निर्माण करा रहा है। जीएमडीए की योजना गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर रहेजा मॉल पर भी एफओबी बनवाने की थी लेकिन यहां पर जगह कम है। एनएचएआई ने एफओबी के निर्माण को लेकर एनओसी नहीं दी है। ऐसे में जीएमडीए रहेजा मॉल पर प्रस्तावित एफओबी का निर्माण कोर्ट रोड पर कराना चाहता है।