फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fire has been smoldering near the school for four days, posing a looming threat to the safety of the children

Gurugram News: स्कूल के पास चार दिन से सुलग रही आग, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

Wed, 22 Apr 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A fire has been smoldering near the school for four days, posing a looming threat to the safety of the children
स्कूल दीवार के पास बटेवड़े के उपलों में सुलगती आग - फोटो : 1
-गांव पटपड़ बास स्थित सरकारी स्कूल का मामला, धुएं से लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना । जिले के पुन्हाना क्षेत्र के गांव पटपड़ बास स्थित सरकारी स्कूल के मुख्य गेट के पास पिछले चार दिनों से कूड़ी और बटेवड़े में लगी आग लगातार सुलग रही है। इस वजह से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। आग से उठ रहा धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।



ग्रामीणों के अनुसार, यह आग पुन्हाना-लुहिंगा कला मार्ग पर स्कूल की दीवार के पास लगे बटेवड़े में लगी थी। शुरुआत में इसे मामूली समझा गया, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई और अंदर ही अंदर सुलगती रही। इससे अब बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। समाजसेवी रशीद अहमद एडवोकेट ने बताया कि घटना की सूचना कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बटेवड़े में रखे उपलों में लगातार आग सुलग रही है, जो कभी भी तेज हवा के चलते फैल सकती है। ऐसे में पास स्थित स्कूल के बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन




अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को रोजाना धुएं के बीच से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मौके पर दमकल विभाग की टीम भेजकर आग पर पूरी तरह काबू पाया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं दमकल विभाग पुन्हाना के इंचार्ज उमर अखलाक का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए भेजा गया था। अब आग नियत्रण में है, अगर फिर भी समस्या बनी हुई है तो जल्द गाडी भेजकर आग को बुझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed