{"_id":"688ca20bf55848c59b0b543a","slug":"a-fine-of-rs-7921-lakh-was-imposed-on-those-driving-in-the-wrong-direction-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63669-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर लगाया 79.21 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर लगाया 79.21 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
एक महीने में 14 हजार 739 वाहन चालकों पर किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गलत दिशा में वाहन चलाने पर एक महीने में यातायात पुलिस ने 14 हजार 739 वाहन चालकों के चालान किए हैं। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले इन वाहन चालकों पर 79.21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस की तरफ से जुलाई महीने में चलाए गए विशेष अभियान के तहत किया है।
पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाकर व नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चैकिंग की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित व सुचारू रूप से कराते हुए सफर को सुगम व सुरक्षित बनाना है।