फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fine of Rs 68.20 lakh was imposed for not having a number plate.

Gurugram News: नंबर प्लेट न होने पर लगा 68.20 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 28 Mar 2026 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 68.20 lakh was imposed for not having a number plate.
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने वाहनों पर बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट और नंबर प्लेट न होने पर चालकों पर 68.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से एक से 26 मार्च के बीच में की गई है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के 3206 चालकों पर 26.36 लाख रुपये का जुर्माना और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के 4451 चालकों पर 41.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस ने चालकों से अपील भी की है कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट ही लगवाएं। एचएसआरपी नंबर प्लेट लगे होने से पुलिस वाहन को आसानी से ट्रेस कर सकती है। संवाद
विज्ञापन

-------
यातायात पुलिस को मिले 100 बॉडी वॉर्न कैमरे
गुरुग्राम। यातायात पुलिस को सीएसआर के तहत 100 बॉडी वॉर्न कैमरे मिले हैं। अब सभी यातायात पुलिस कर्मी कैमरे की निगरानी में चालान कर सकेंगे। इससे चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। यह कैमरे रूप पॉलीमर्स कंपनी की तरफ से दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन बॉडी वॉर्न कैमरों में 128 जीबी मेमोरी है। कैमरे वीडियो के साथ ही ऑडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे। एक बार चार्ज होने पर करीब 12 घंटे तक बैकअप मिलेगा। कैमरे से रात के समय में भी 10 से 15 मीटर तक की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि सभी जोनल अधिकारियों द्वारा इन कैमरों का उपयोग अपनी ड्यूटी के दौरान आवश्यक रूप से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी, कानून के प्रभावी अनुपालन में मदद मिलेगी तथा आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed