फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fine of Rs 2.63 crore was collected from 19,582 drivers who violated traffic rules

Gurugram News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 19,582 वाहन चालकों से वसूला 2.63 करोड़ का जुर्माना

Mon, 15 Sep 2025 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 2.63 crore was collected from 19,582 drivers who violated traffic rules
सबसे ज्यादा 2,728 गलत दिशा में वाहन चलाने और 1,399 बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले पकड़े गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में यातायात पुलिस की टीमों ने 19,582 वाहन चालकों के चालान काटे ।पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर 2,63,28,700 रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें सबसे ज्यादा 2,728 गलत दिशा में वाहन चलाने और 1,399 बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले पकड़े गए।
आठ सितंबर से 14 सितंबर तक चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2,728 चालान, रोड मार्किंग के 1,369 चालान, पीलियन राइडर बिना हेलमेट 1,399 चालान, लेन बदलने पर 2,436, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर 1,178 चालान, दोपहिया चालक बिना हेलमेट 1,120 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 602 चालान, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 897 चालान, खतरनाक यू-टर्न के 430 चालान, दोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग के 253 चालान, ओवरस्पीडिंग में 152 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 134 चालान काटे गए। वाहन चालकों को 2,63,28,700 रुपये जुर्माना यातायात पुलिस कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन


जुर्माने के साथ जागरूक भी कर रही पुलिस
चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायात पुलिस सुरक्षा रथ के माध्यम से विभिन्न चौक-चौराहों पर जागरूकता फैला रही है। बीते एक सप्ताह में गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 19 स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए। इन कार्यक्रमों व कार्यशालाओं में करीब 830 नागरिकों को जागरूक किया गया। यातायात नियमों के साथ ही डायल-112, हेल्पलाइन नंबर-1095 के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डाॅ. राजेश मोहन ने कहा कि वाहन चालकों की ओर से यातायात नियमों का पालन करने से सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी आती है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल या मादक पदार्थ का प्रयोग न करें, अपनी लेन में वाहन चलाएं और अन्य सभी यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed