फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fine of 2.13 crores was imposed on 18 thousand vehicles that violated the rules

Gurugram News: नियम तोड़ने वाले 18 हजार वाहनों पर 2.13 करोड़ का लगाया जुर्माना

Mon, 25 Aug 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
A fine of 2.13 crores was imposed on 18 thousand vehicles that violated the rules
चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायत पुलिस ने पिछले हफ्ते की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर 2.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 18,068 वाहन चालकों पर यह कार्रवाई की है। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
अभियान के तहत 18 से 24 अगस्त के बीच शहर में विभिन्न जगहों पर चालान किए गए। इसमें गलत दिशा में चलने वाले 2,430, दोपहिया वाहन पर सवारी ने हेलमेट नहीं पहनने के 1534, चालक ने हेलमेट न पहनने पर 1044, लेन बदलने पर 947, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 1210, गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर 764, तय गति सीमा से तेज वाहन चलाने पर 105 व अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान किए गए।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस उपायुक्त ने 13 से 15 अगस्त पर यातायात पुलिस की तरफ से किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम शहर में जाम नहीं लगा था। दिल्ली सीमावर्ती क्षेत्रों में गुरुग्राम को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी थी। इसके लिए पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने अधिकारियोंं को पहले ही जिम्मेदारी देकर नियुक्त किया गया था। सभी ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क करके निर्देश की पालना का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed