{"_id":"67b37931bcb08498ff0ab869","slug":"a-dozen-people-injured-in-the-collision-between-pickup-and-dlt-gurgaon-news-c-25-1-as11003-101260-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पिकअप और डीएलटी की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पिकअप और डीएलटी की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका से राजस्थान की ओर जा रही मैक्स पिकअप और डीएलटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे पिकअप में बैठे एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद कुछ लोगों को रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका से एक मैक्स पिकअप सवारी को लेकर राजस्थान की ओर जा रही थी दोहा की तोड़िया के पास पिकअप को तेज गति से आ रही एक डीएलटी ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी कल्लू खान ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, एक अन्य सड़क दुर्घटना गांव महोली के पास हुई जिसमें एक थ्री व्हीलर और कंटेनर की टक्कर हो गई। इसमें तीन बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए फिरोजपुर झिरका के अस्पताल में लाया गया।