फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A damaged Bolero parked on the road is inviting an accident

Gurugram News: सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त बोलेरो दे रही हादसे को न्योता

Wed, 27 May 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A damaged Bolero parked on the road is inviting an accident
- तावडू-नूंह रोड की पहाड़ घाटी में हादसा, सीमा विवाद के चलते 24 घंटे बाद भी नहीं हटाए गए वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जिले के तावडू-नूंह रोड स्थित पहाड़ घाटी क्षेत्र में सोमवार को एक बोलेरो कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए और घटना किस समय हुई, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस सबके बीच पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीमा विवाद के चलते दोनों वाहनों को सड़कों से नहीं हटाया है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद बोलेरो कार सड़क के बीचों-बीच क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी रही, जिसका अगला हिस्सा और शीशे टूटे हुए हैं। वहीं मोटरसाइकिल भी मौके पर पड़ी हुई है। सड़क पर आधे हिस्से में खड़ी यह गाड़ी लगातार गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बनी हुई है और किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जब तावडू सदर थाना प्रभारी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है और यह मामला संभवतः नूंह सदर थाना क्षेत्र का हो सकता है। वहीं नूंह सदर थाना प्रभारी ने भी घटना से अनभिज्ञता जताते हुए मामले को अपने संज्ञान में न होने की बात कही। हैरानी की बात यह है कि हादसे के 24 घंटे बाद भी दोनों क्षतिग्रस्त वाहन मौके पर ही पड़े रहे, लेकिन किसी भी थाना पुलिस ने उन्हें हटाने या जांच शुरू करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई। सीमा क्षेत्र के विवाद में उलझी दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed