फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A cut was opened to climb onto the highway between Rajiv and Jharssa Chowk

Gurugram News: राजीव और झाड़सा चौक के बीच से हाईवे पर चढ़ने के लिए कट खोला

Mon, 09 Jun 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A cut was opened to climb onto the highway between Rajiv and Jharssa Chowk
गुरुग्राम। दिल्ली-जयुपर हाईवे (एनएच-48) स्थित राजीव चौक पर जाम की समस्या को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने राजीव और झाड़सा चौक के बीच से हाईवे पर चढ़ने के लिए एक कट खोल दिया है। पुलिस एनएच-48 के जाम को दूर करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
विज्ञापन

राजीव चौक पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। पहले झाड़सा चौक के पास सर्विस लेन से एनएच पर चढ़ने वाले वाहनों को राजीव चौक पार करके मस्जिद के पास से एंट्री मिलती थी। इन्हीं वाहनों का दबाव कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने झाड़सा चौक से आगे और राजीव चौक से पहले कट खोला है। यह कट मेदांता अस्पताल जाने वाले एग्जिट से पहले है। करीब दो साल से झाड़सा चौक के पास एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बना यह कट बंद था। दिल्ली से जयपुर जाने की ओर पुलिस ने सेक्टर 38 के पास एक एग्जिट प्वाइंट भी खोला है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि हाईवे पर जाम को दूर करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजीव चौक के पास थोड़ा बदलाव किया गया है। चौक के सब-वे शुरू कराने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सब-वे में लाइट का इंतजाम कराने के लिए गुुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण से कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed