फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A criminal with a reward of one lakh rupees on his head and involved in inter-state crimes was arrested after an encounter.

Gurugram News: एक लाख का इनामी और अंतरराज्यीय बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A criminal with a reward of one lakh rupees on his head and involved in inter-state crimes was arrested after an encounter.
पिनगवां में करोड़ों रुपये के गहने चोरी करने वाले गिरोह में शामिल था
विज्ञापन


दोनों पैरों में गोलियां लगीं, उपचार के लिए कराया भर्ती
हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दर्ज हैं 25 केस


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-40 और नूंह की पुन्हाना अपराध शाखा की पुलिस ने रविवार की रात को भोंडसी क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी व अंतरराज्यीय बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम और भोंडसी थाने की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मुठभेड़ के दौरान कुल 10 राउंड फायरिंग हुई, इसमें छह फायर आरोपी ने किए, जबकि चार फायर पुलिस टीम द्वारा किए गए।
पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, हेलमेट, कट्टा, पिस्टल, दो कारतूस और नौ खाली खोल बरामद किए। आरोपी की पहचान औरैया (उत्तर प्रदेश) के पच्छैया बस्ती बनारसीदास निवासी यादराम (50) के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में जयपुर (राजस्थान) के गिरिराजनगर में किराये पर रह रहा था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश यादराम दोनों पैरों में गोलियां लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनामी बदमाश यादराम द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने इत्यादि अपराधों से संबंधित धाराओं बीएनएस की धारा 109(1), 121(1), 132, 221, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) के तहत भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरोपी यादराम नूंह के पिनगवां कस्बे में 27 दिसंबर को हुई ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों रुपये के सोने व चांदी के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल बताया जा रहा है। बदमाशों ने पिनगवां कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित नत्थीलाल हरिओम सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर करोड़ों रुपये का सोने-चांदी का सामान चोरी कर लिया था। यह पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10.15 बजे हुई मुठभेड़
4 जनवरी की रात को अपराध शाखा सेक्टर-40 के प्रभारी ललित कुमार को सूचना मिली कि एक लाख रुपयों का इनामी बदमाश यादराम, जोकि हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है। वह हथियारों सहित एक बिना नंबर की बाइक पर सोहना क्षेत्र में दिखाई दिया है। इंस्पेक्टर ललित कुमार ने अपराध शाखा पुन्हाना के प्रभारी संदीप मोर से संपर्क करके जानकारी दी। अपराध शाखा सेक्टर-40 व पुन्हाना की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से सोहना-गुरुग्राम रोड स्थित महेंद्रवाड़ा कच्चा रास्ता क्षेत्र में नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान करीब 10.15 बजे बिना नंबर की बाइक पर सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग से एक गोली सरकारी गाड़ी के दरवाजे पर, एक गोली गाड़ी के बोनट पर व एक गोली अपराध शाखा सेक्टर-40 के प्रभारी ललित कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी यादराम के दोनों पैरों में गोलियां लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने गोलियां लगने से घायल यादराम को काबू किया।

बदमाश यादराम का आपराधिक रिकॉर्ड
इनामी बदमाश यादराम का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गृहभेदन व शस्त्र अधिनियम इत्यादि अपराधों के तहत करीब 25 मामले हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में दर्ज हैं। यादराम के खिलाफ गृहभेदन का एक मामला नूंह (मेवात) में व गृहभेदन का ही एक मामला गुरुग्राम में दर्ज है। नूंह (मेवात) में एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने के संबंध में पिनगवां थाने में दर्ज मामले में यादराम पर एक लाख रुपये इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल यादराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed