फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A criminal with a bounty of 25 thousand rupees was caught by the police

Gurugram News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश

Wed, 02 Jul 2025 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
A criminal with a bounty of 25 thousand rupees was caught by the police
अपहरण कर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में वांछित था आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस की अपराध शाखा मानेसर ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पथरेड़ी गांव से 25 हजार रुपये इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को बीते मंगलवार गिरफ्तार किया है। आरोपी अपहरण करके हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में वांछित था। आरोपी की पहचान बेगूसराय (बिहार) के फूल मालिक गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी पर रंगदारी, मारपीट करने, शांति भंग करने इत्यादि धाराओं के दो मामले बिहार में दर्ज हैं।

बेगूसराय (बिहार) के साहबपुर कमल थाने में आरोपी गौरव कुमार अपहरण कर हत्या करने सहित अन्य अपराधों में वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी पुलिस से छुपने के लिए गुरुग्राम आया था। गुरुग्राम में आते ही आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने साहबपुर कमल थाने (बिहार) के प्रबंधक से संपर्क करके आरोपी गौरव कुमार को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed