फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A cousin was murdered by slitting his throat in Nathupur village over a land dispute.

Gurugram News: जमीन के विवाद की रंजिश में नाथूपुर गांव में गला रेतकर चचेरे भाई की हत्या

Fri, 26 Sep 2025 02:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:49 AM IST
सार

गुरुग्राम के नाथूपुर गांव में उत्तर प्रदेश के एटा निवासी दो युवकों ने जमीन विवाद की रंजिश में अपने चचेरे भाई राहुल की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A cousin was murdered by slitting his throat in Nathupur village over a land dispute.

विस्तार

- उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले हैं आरोपी और मृतक, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह जमीन के विवाद की रंजिश में दो युवकों ने अपने चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) के रामई गांव निवासी राहुल (22 वर्ष) के रूप में हुई है। अपराध शाखा सेक्टर-43 और नाथूपुर चाैकी पुलिस टीमों ने हत्या के मामले में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों हत्यारोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) के रामई गांव निवासी सचिन (19 वर्ष) व बॉबी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सचिन और राहुल (मृतक) दोनों चचेरे भाई हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव में हनुमान मंदिर के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इमारत की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर-77 में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और गर्दन पर घाव का निशान था। पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वाड व सीन ऑफ क्राइम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण कराया। पुलिस ने कमरे से खून से सना हुआ एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

मृतक राहुल के पिता मनवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई छत्रपाल पिता डोरीलाल के साथ गली-गलौज करता रहता है। उनके पिता डोरीलाल ने भाई छत्रपाल के हिस्से की जमीन 20 सितंबर को उसके नाम कर दी। जिस कारण छत्रपाल उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगा था। शिकायतकर्ता मनवीर का बेटा राहुल (मृतक) काम की तलाश में गुरुग्राम आया था और गांव के ही लड़कों यदुवीर, ओमबीर, अनमोल, महेंद्र व बॉबी के साथ ही नाथूपुर गांव में किराये के कमरे पर रह रहा था। शिकायतकर्ता मनवीर ने शक जताया कि राहुल की हत्या उसके भाई छत्रपाल के लड़के सचिन ने गांव के लड़कों के साथ मिलकर की है। मृतक राहुल के पिता मनवीर की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाने में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सचिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहकर मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि उसके दादा डोरीलाल ने उनके हिस्से की जमीन ताऊ मनवीर के नाम कर दी। ऐसे में रंजिश रखते हुए उसने आरोपी बॉबी (जोकि मृतक राहुल के साथ कमरे पर रहता था व मजदूरी करता था) के साथ संपर्क किया। दोनों आरोपी रात करीब दो बजे नाथूपुर गांव में कमरे पर पहुंचे तो राहुल कमरे में सोया हुआ मिला। उसने करीब तीन बजे चाकू से गला रेतकर राहुल की हत्या कर दी।

वर्जन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में जमीन के विवाद की रंजिश का मामला सामने आया है। आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। हत्या के मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed