{"_id":"6919982c5b89539654053243","slug":"a-child-died-after-falling-from-the-22nd-floor-of-the-pioneer-presidia-society-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"22वीं मंजिल से गिरा मासूम: बालकनी में रॉड पर चढ़कर मदद के लिए पुकार रहा था बच्चा, फ्लैट का गेट हो गया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22वीं मंजिल से गिरा मासूम: बालकनी में रॉड पर चढ़कर मदद के लिए पुकार रहा था बच्चा, फ्लैट का गेट हो गया था बंद
Sun, 16 Nov 2025 02:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:54 PM IST
सार
यह घटना गुरुग्राम की पायनियर प्रेसीडिया सोसाइटी की है। जहां 22वीं मंजिल से गिरकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घरेलू सहायिका के साथ सोसाइटी के ग्राउंड से खेल कर वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर 62 में स्थित पायनियर प्रेसीडिया सोसाइटी की 22वीं मंजिल से पांच साल के मासूम की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के समय बच्चा घरेलू सहायिका के साथ सोसाइटी के ग्राउंड से खेल कर वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन
लिफ्ट से निकलते ही बच्चा दौड़कर अंदर चला गया धक्का लगने से फ्लैट का मेन गेट अंदर से बंद हो गया। इससे घरेलू सहायिका अंदर नहीं जा पाई। अपने आप को अकेला पाकर बच्चा मदद के लिए बालकनी में आया और वहां पर कपड़े सुखाने वाले रोड पर चढ़कर लोगों को बुलाने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान वह संभल नहीं सका, और 22वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे मेरिंगो एशिया अस्पताल ले गए। यहां पर उस मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की पहचान रुद्र तेज सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन
एसआई महावीर ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि बच्चा घर में अकेला फस गया था। फ्लोर और लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।