{"_id":"6906588cff217898fb08b7c7","slug":"a-case-has-been-registered-on-the-complaint-of-the-department-in-the-matter-of-illegal-construction-in-aravali-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-54829-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली में अवैध निर्माण के मामले में विभाग की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली में अवैध निर्माण के मामले में विभाग की शिकायत पर केस दर्ज
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने की थी अवैध रूप से बने फार्म हाउसों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए फिर से अवैध निर्माण करने का मामला सामने आया है। जिला वन अधिकारी की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने महिपाल मैरिज गार्डन संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिला वन अधिकारी सुरेंद्र डांगी ने बताया कि पिछले माह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने महिपाल गार्डन में तोड़फोड़ की थी। इसके बावजूद हाल ही में सूचना मिली कि उसी स्थान पर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है और शादी समारोह की तैयारियां भी की जा रही हैं।
सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को दोबारा ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बार-बार निर्माण करना कोर्ट आदेशों की सीधी अवहेलना है। वन विभाग की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने संबंधित गार्डन संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।