{"_id":"6845db3261377e1c310ff084","slug":"a-car-going-in-the-wrong-direction-hit-an-auto-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-59481-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गलत दिशा में चल रही कार ने ऑटो को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गलत दिशा में चल रही कार ने ऑटो को मारी टक्कर
विज्ञापन
हादसे में ऑटो चालक व सवारी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में गलत दिशा में चल रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक के पैर में चोटें आईं हैं और ऑटो में बैठीं सवारियां भी सड़क पर गिर गईं। ऑटो चालक के दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरबारीपुर रोड, बादशाहपुर निवासी साेनू तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह अपना ऑटो लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर सेक्टर-29 के सामने से रेड लाइट 27/42 चौक की ओर जा रहा था। उसके आगे ही दूसरा ऑटो चल रहा था। सेक्टर-43 के पास गलत दिशा में आ रही एक कार ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में पीछे बैठी सवारी रोड पर गिर गई। वहीं, चालक का पैर भी ऑटो में फंस गया। जब सोनू तिवारी ने पास जाकर देखा तो ऑटो चालक उसका दोस्त आदित्य था। घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल सवारी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी रुपेश ने बताया कि कार चालक की पहचान इंद्रेश गुलाटी के रूप में हुई है।