फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A canter hit a car on NH-48

Gurugram News: एनएच-48 पर कार में कैंटर ने मारी टक्कर

Tue, 08 Apr 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A canter hit a car on NH-48
हादसे में एक की मौत, महिला सहित तीन घायल
विज्ञापन


आरोपी कैंटर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। थाना सेक्टर-17/18 क्षेत्र में इफको चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर सड़क किनारे खड़ी वैगनार कार में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देकर भागे कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया और कैंटर को भी जब्त कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बिहार के जुनैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव झाड़सा में किराये पर रहता है। बीते रविवार की रात अपने दोस्त की वैगनार कार लेकर अपने अन्य साथियों साहिल मंसूरी, रियाज अंसारी व रिहाना खातून के साथ बिहार स्थित अपने गांव जा रहा था। जब ये इफको चौक फ्लाईओवर पर पहुंचे तो कार में कुछ दिक्कत आ गई। ऐसे में उन्होंने कार को एनएच-48 पर सड़क किनारे खड़ी कर लिया व इंडिकेटर जलाकर कार को ठीक करने लगे। इसी दौरान पीछे से एक कैंटर चालक तेजी रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। इस हादसे में चंपारण के रियाज अंसारी की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन घायल हो गए। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी अखिलेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed