फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A BMW suddenly caught fire.

Gurugram News: बीएमडब्ल्यू में अचानक लगी आग

Sat, 07 Feb 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A BMW suddenly caught fire.
फर्रुखनगर । अनाजमंडी फर्रुखनगर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब दोपहर एक बजे खड़ी एक लग्जरी बीएमडबल्यू कार में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार दो लोग समय रहते बाहर निकल आए और पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कार अनाजमंडी परिसर में खड़ी थी। उस समय कार के अंदर दो व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल थे। अचानक कार के निचले हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत कार सवारों को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद दोनों फौरन गाड़ी से बाहर निकले और अपने जरूरी सामान को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed