Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A biomedical waste room will be built in Bhondsi.

Gurugram News: भोंडसी में बनाया जाएगा बायो मेडिकल वेस्ट रूम

Sat, 14 Nov 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A biomedical waste room will be built in Bhondsi.
50 लाख रुपये होंगे खर्च, जिले के 100 से अधिक निजी अस्पतालों से निकल रहा कचरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बायो मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निपटान के लिए नगर निगम के पास फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। जिले के 100 से अधिक निजी अस्पतालों से रोजाना यह कचरा निकलता है, जिसके समाधान के लिए भोंडसी में 50 लाख रुपये की लागत से एक बायो मेडिकल वेस्ट रूम बनाया जाएगा।
अस्पतालों से निकलने वाले इस कचरे में सिरिंज, सुई, पट्टियां और खून से संक्रमित सामग्री शामिल होती है। इसका सामान्य कचरे के साथ मिलना संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। नियमानुसार ऐसे कचरे का अलग संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण आवश्यक है। नगर निगम गुरुग्राम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट के निपटान के लिए इसका निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदा निकाला गया है और निविदा आवंटित होने के बाद काम शुरू होगा। प्रस्तावित वेस्ट रूम बनने के बाद कचरे के संग्रहण और निपटान की व्यवस्था बेहतर होगी। इसके लिए कचरे की मात्रा, संग्रहण और अधिकृत एजेंसी के माध्यम से अंतिम निस्तारण सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

जिले में बिना लाइसेंस संचालित होने वाले अस्पतालों से निकलने वाले कचरे की निगरानी भी महत्वपूर्ण है। ऐसे संस्थानों से निकलने वाले बायो मेडिकल कचरे का सही निस्तारण न होने पर संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। प्रस्तावित व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी भी अहम होगी। यह सुनिश्चित करेगा कि सभी अस्पताल नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed