{"_id":"69b3001f8ef6f587410f97e3","slug":"a-bench-of-21-judges-has-been-constituted-for-the-lok-adalat-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81932-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोक अदालत के लिए 21 जजों की बेंच गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोक अदालत के लिए 21 जजों की बेंच गठित
विज्ञापन
-ट्रैफिक चालान के लिए 12 , चेक बाउंस मामलों के लिए 3 अलग बेंच निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत के लिए 21 जजों की बेंच गठित की गई है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव राकेश कादियान ने बताया कि 12 बेंच विशेष रूप से ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारे के लिए निर्धारित की गई हैं, जबकि चेक बाउंस से जुड़े मामलों के लिए तीन अलग बेंच बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य लंबित मामलों की सुनवाई अलग-अलग बेंच करेंगी, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान एक ही दिन में किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय परिसर के साथ-साथ उपमंडल सोहना और पटौदी में भी लोक अदालत आयोजित की जाएगी। सोहना में एक बेंच और पटौदी में एक बेंच गठित की गई है, जिससे वहां के लोगों को अपने मामलों के समाधान की सुविधा अपने क्षेत्र में ही मिल सके।
ट्रैफिक चालान के भुगतान को आसान बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से दो हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इनमें से एक हेल्प डेस्क कोर्ट के गेट नंबर-2 के पास स्थित मध्यस्थता केंद्र में तथा दूसरी कोर्ट परिसर के अंदर लगाई गई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव राकेश कादियान ने अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने लंबित मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत करें। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का समाधान होने पर समय और धन दोनों की बचत होती है।