{"_id":"68d6e4543baa0e4f2c06aafa","slug":"a-balanced-diet-is-the-basis-for-a-malnutrition-free-society-satbir-mann-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-52260-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मुक्त समाज के लिए संतुलित आहार है आधार : सतबीर मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मुक्त समाज के लिए संतुलित आहार है आधार : सतबीर मान
विज्ञापन
एडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लघु सचिवालय में पोषण माह-2025 की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी सतबीर मान ने की। इसमें चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं विकास विभाग, आयुष, सेवा निर्माण, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने विभाग द्वारा भेजे गए गतिविधि कैलेंडर की जानकारी साझा की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कुपोषण की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि इसे जड़ से समाप्त करने का एकमात्र समाधान संतुलित आहार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आठवें राष्ट्रीय पोषण माह-2025 को सफल बनाने हेतु अधिकतम जागरूकता सुनिश्चित करें और इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पोषण माह और सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों को हर्षोल्लास के साथ तथा समाज की सक्रिय भागीदारी से मनाया जाए, ताकि आमजन में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता बढ़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. मंजू श्योरान, सुशीला सिंह, स्मिता कुमारी, डॉ. मनीषा लम्बा, खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. मान सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक, कार्यकारी अभियंता पंचायत राज परवीन गोठवाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।