फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A bag full of one lakh rupees stolen after breaking the lock of the car

कार का लॉक तोड़कर एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Tue, 16 Mar 2021 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
A bag full of one lakh rupees stolen after breaking the lock of the car
गुरुग्राम। चोरों ने रोशनपुरा कॉलोनी में सोमवार को कार का लॉक तोड़कर एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया और रफूचक्कर हो गये। उनकी सारी करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इसके बाद पीड़ित ने सिटी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूल रूप से दिल्ली के मीठा इलाके के अंतर्गत ओम नगर के रहने वाले सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गांव तिगरा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही रोशनपुरा इलाके में उनकी एक दुकान है। वह सोमवार को सुबह 11 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे और कार पार्किंग एरिया में खड़ी कर दी। जब वह वापस आये तो कार का लॉक टूटा पड़ा था। साथ ही एक लाख रुपये से भरा बैग और कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed