फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A 750 meter long drain will be built in 10 days for drainage on NH-48

Gurugram News: एनएच-48 पर जलनिकासी के लिए 10 दिन में बनेगी 750 मीटर लंबी ड्रेन

Thu, 29 May 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A 750 meter long drain will be built in 10 days for drainage on NH-48
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। एनएच 48 स्थित नरसिंहपुर क्षेत्र में जलनिकासी के लिए ओपन ड्रेन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जीएमडीए ने 10 दिन में कच्ची ड्रेन बनाकर बादशाहपुर ड्रेन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। एनएच पर पुलिया और नाले को पक्का बनाने का काम बाद में होगा।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि नरसिंहपुर में ओपन ड्रेन का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। इस ड्रेन की मदद से अब नरसिंहपुर एरिया में बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की त्वरित निकासी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम 750 मीटर के पैच पर अतिक्रमण को हटाने के बाद निर्माण पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि ओपन ड्रेन के लिए छह मीटर चौड़ी जगह उपलब्ध है। वर्तमान में एनएच 48 पर नरसिंहपुर में ड्रेन के निर्माण के लिए एचएसआईआईडीसी ने भी अपनी जमीन देने पर सहमति दी। ओपन ड्रेन से पहले नरसिंहपुर में होने वाले जलभराव की निकासी पंप व पाइप की सहायता से होंडा चौक के समीप बादशाहपुर ड्रेन में की जा रही थी। इस क्षेत्र में अब 750 मीटर के मार्ग पर ओपन ड्रेन बनाई जाएगी। एनएच 48 पर मुख्य मार्ग तथा सर्विस लेन पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरसिंहपुर में ड्रेन बनाने का मामला काफी साल से लटका हुआ था। इससे हाईवे पर हर साल जलभराव की समस्या रहती है। इसे लेकर इस साल सरकार गंभीर थी। सोमवार को अवैध कब्जे हटाया गया। मौका मुआयना करने जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा पहुंचे और पूरी जानकारी ली। शाम को उपायुक्त अजय कुमार ने भी मौका मुआयना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed