फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   9.75 lakh withdrawn from FD of retired officer

Gurugram News: सेवानिवृत अधिकारी की एफडी से निकाले 9.75 लाख

Mon, 01 Jun 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
9.75 lakh withdrawn from FD of retired officer
गुरुग्राम। जालसाजों ने सेवानिवृत अधिकारी की फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) से 9.75 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने संबंधित बैंक कर्मियों पर एफडी से रुपये निकलने के मामले में समय पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को साइबर अपराध थाना पूर्व में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-31 निवासी श्याम दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बिक्री कर विभाग से निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हैं। उनका सिविल लाइंस स्थित एक निजी बैंक में खाता है। करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने भविष्य में रुपयों की जरूरत के लिए बैंक में 9.75 लाख रुपये की एफडी करवाई थी। 31 मई को उनके मोबाइल पर रुपये डेबिट होने के मैसेज मिले। पीड़ित श्याम दास ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर के मोबाइल पर कॉल करके रुपये डेबिट होने के बारे में जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि मैनेजर ने सोमवार को बैंक खुलने के बाद आने के लिए कहा। सोमवार को पीड़ित ने बैंक शाखा में जाकर रुपये निकलने के बारे में बताया, जिसके बाद मामले में संज्ञान लिया। पीड़ित का कहना है कि अगर बैंक मैनेजर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया जाता तो उनकी कुछ राशि बच जाती। पीड़ित ने साइबर पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed