फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   97 patients examined at Bhangrola PHC, viral and BP patients increased

Gurugram News: भांगरौला पीएचसी में 97 मरीजों की जांच, वायरल और बीपी के मरीज बढ़े

Sat, 06 Jun 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
97 patients examined at Bhangrola PHC, viral and BP patients increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। क्षेत्र के भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में शुक्रवार को मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 97 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें जरूरी चिकित्सीय सलाह दी गई। डॉक्टरों के अनुसार जांच के लिए पहुंचे मरीजों में अधिकतर लोग बीपी, शुगर, पेट दर्द और वायरल बुखार जैसी समस्याओं से परेशान थे। इसके अलावा कुछ मरीजों ने कमजोरी, सिरदर्द और जुकाम की शिकायत भी की।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हल्की बारिश के बाद तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। मौसम में इस बदलाव के चलते वायरल संक्रमण और अन्य सामान्य बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन


शिविर के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराईं और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहने की अपील की है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, पेट दर्द या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या लगातार बनी रहे तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed