फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   95 percent teenagers of government schools got vaccinated

राजकीय विद्यालयों के 95 फीसदी किशोरों को लगा टीका

Tue, 01 Feb 2022 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
95 percent teenagers of government schools got vaccinated
गुरुग्राम। जिले में कोई भी स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर कोरोना टीके की दूसरी व एहतियाती खुराक से अछूता न रहे, इसी उद्देश्य से सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टीकाकरण अभियान के मौजूदा कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण करने में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। उन्होंने 31 जनवरी तक के आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि 10 जनवरी से जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत अब तक जिले में स्थित राजकीय विद्यालयों के 43172 में से 41148 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed