फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   93 percent people who came to the police stations are satisfied with the police functioning.

Gurugram News: थानों में आए 93 फीसदी लोग पुलिस कार्यप्रणाली से संतुष्ट

Fri, 11 Jul 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
93 percent people who came to the police stations are satisfied with the police functioning.
थानों में आए 93 फीसदी लोग पुलिस कार्यप्रणाली से संतुष्ट
विज्ञापन

- पुलिस की कार्रवाई का मूल्यांकन व फिडबैक लेने के लिए थानों में लगाए क्यूआर कोड
- क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों को देना है फीडबैक, थानों को दी जा रही रेटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के थानों में अपनी शिकायतें लेकर आए 93 फीसदी लोग पुलिस कार्यप्रणाली से संतुष्टि जाहिर की है। पुलिस की कार्रवाई का मूल्यांकन व फिडबैक लेने के लिए सभी थानों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन क्यूआर कोड के माध्यम से थानों में आने वाले लोग अपना फीडबैक देते हैं। इसी फीडबैक के आधार पर थानों को रेटिंग दी जा रही है।
गुरुग्राम के सभी थानों और पुलिस चौकियों में लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से थानों में आने वाले विजिटर्स, पीड़ितों और लोगों द्वारा पुलिस के कार्यों की रेटिंग देने में रुचि दिखाई है। 20 मार्च से 08 जुलाई तक क्यूआर कोड के माध्यम से 1415 लोगों ने पुलिस कार्रवाई को रेटिंग दी है। इसमें से 93 फीसदी लोगों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी संतुष्टि जाहिर की है।
विज्ञापन


लोगों की द्वारा दी गई प्रतिक्रिया व फीडबैक के बाद सभी थानों की कार्रवाई, व्यवहार का आकलन किया जाएगा। इसी आकलन के आधार पर पुलिस आयुक्त द्वारा संबंधित थानों को दिशा-निर्देश देकर पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार कराया जाएगा। लोगों ने जिन्हें 1-3 स्टार की रेटिंग दी गई है, उसके संबंधित अनुसंधान अधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी से इसका जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से पुलिस के कार्यों के फीडबैक लेने के लिए मार्च 2025 में गुरुग्राम पुलिस ने सभी थानों में क्यूआर कोड लगाए थे। इनको स्कैन करके थाना में आने वाले विजिटर्स पुलिस के कार्यों की रेटिंग व अपने सुझाव डिजिटल रूप से पुलिस अधिकारियों से सांझा कर सकते है। क्यूआर कोड को स्कैन करके उसमें खुले पेज पर व्यक्ति को अपनी जानकारी सहित थाना संबंधी जानकारी भरनी हाेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed