फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   स्वाइन फ्लू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को अपने लैब पर भरोसा नहीं

स्वाइन फ्लू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को अपने लैब पर भरोसा नहीं

Thu, 03 Jan 2019 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को अपने लैब पर भरोसा नहीं
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए विभाग को अपनी लैब पर भरोसा नहीं
विज्ञापन

गुरुग्राम। डेंगू-मलेरिया से लेकर अन्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी लैब की जांच पर यकीन करता है, लेकिन स्वाइन फ्लू जांच के लिए इस मामले में उसे उस पर भरोसा नहीं है। निजी डायग्नोस्टिक लैब व अस्पतालों द्वारा मरीजों की जांच के बाद दी जाने वाली रिपोर्ट की स्वास्थ्य विभाग के लिए कोई मान्यता नहीं है। शहर में चल रही विभिन्न निजी लैब व अस्पताल अब तक 12 मरीजों का टेस्ट कर उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर चुके हैं, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग यह रिपोर्ट मानने को तैयार नहीं है।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, केवल नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) या रोहतक पीजीआई द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट ही मान्य होगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को स्वाइन फ्लू की जांच करने वाली सभी निजी लैब व अस्पतालों को मरीज का सैंपल विभाग के पास भेजने का नोटिस दिया। विभाग उन सैंपलों को जांच के लिए एनसीडीसी या रोहतक भेजेगा। वहां से आई रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज में बीमारी की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

जिला महामारी अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य मुख्यालय के आदेशानुसार केवल एनसीडीसी या रोहतक पीजीआई द्वारा सैंपल की जांच के बाद दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज को स्वाइन फ्लू है या नहीं इसकी पुष्टि की जाएगी। निजी लैब अपनी रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि करती है तो वो मान्य नहीं होगी। जिले में विभाग को अब तक केवल 10 संदिग्ध मरीज मिले हैं। किसी में भी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed