Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   90,886 cases settled in National Lok Adalat, settlement amounting to Rs 24.93 crore

Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 90,886 मामलों का निपटारा, 24.93 करोड़ का सेटलमेंट

Sat, 13 Dec 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
90,886 cases settled in National Lok Adalat, settlement amounting to Rs 24.93 crore
जिला न्यायालय गुरुग्राम सहित सोहना व पटौदी में कुल 29 पीठों का गठन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम की ओर से जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय, सोहना एवं पटौदी की सभी पीठों को मिलाकर विभिन्न श्रेणियों के लगभग 97,678 मामलों को सूचीबद्ध किया गया, जिनमें से 90,886 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन मामलों के निपटारे से 24.93 करोड़ का सेटलमेंट हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा कुल 27 पीठों का गठन किया गया। इसके अतिरिक्त उप-मंडल सोहना एवं पटौदी में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहां सोहना में एक व पटौदी में एक पीठ स्थापित की गई।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण राकेश कादियान ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय, सोहना एवं पटौदी की सभी पीठों को मिलाकर विभिन्न श्रेणियों के लगभग 97,678 मामलों को सूचीबद्ध किया गया। इनमें से 90,886 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन मामलों के निपटारे से कुल 24 करोड़ 93 हजार 8 सौ 47 रुपये का सेटलमेंट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक चालान के त्वरित निपटारे हेतु जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा गेट नंबर दो के समीप ट्रैफिक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई। इसमें लोगों को चालान निकलवाने एवं भुगतान करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed