फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   90 thousand rupees were transferred on the pretext of saving the number in the woman's mobile

Gurugram News: महिला के मोबाइल में नंबर सेव करने के बहाने ट्रांसफर किए 90 हजार रुपये

Thu, 31 Jul 2025 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
90 thousand rupees were transferred on the pretext of saving the number in the woman's mobile
गुरुग्राम। जालसाज ने चाय की दुकान चलाने वाली महिला के मोबाइल में नंबर सेव करने के बहाने से 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित आगरा (उत्तर प्रदेश) के महराम गढ़ी गांव निवासी रजनी देवी की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता की गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड पर राजपूत बाटिका के पास चाय की दुकान है। छह जुलाई को वह अपनी दुकान पर थी तो उसके पति का कॉल आया और घर पर टाइल लगाने की बात हुई। इस दौरान महिला ने पति से बैंक में करीब एक लाख रुपये राशि होने की बात कही। इस बीच दुकान पर मौजूद युवक ने बताया कि वह टाइल लगाने का काम करता है। युवक ने नंबर सेव करने के बहाने महिला का मोबाइल लिया और धोखे से पैसे ट्रांसफर कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed