{"_id":"5e1e242f8ebc3e4b000f3cc0","slug":"9-properties-sealed-gurgaon-news-noi4857297174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफॉल्टरों पर निगम का शिकंजा, 9 संपत्तियों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफॉल्टरों पर निगम का शिकंजा, 9 संपत्तियों को किया सील
विज्ञापन
गुुरुग्राम। नगर निगम की क्षेत्रिय कराधान विंग ने संपत्तिकर डिफॉल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने सोमवार को चारों जोन के क्षेत्रिय कराधान अधिकारियों की बैठक ली थी और अधिकारियों को झाड़ भी लगाई थी। उसके बाद क्षेत्रिय कराधान विंग के अधिकारी मंगलवार को एक्शन मूड में नजर आए। निगम के चारों जोन में करीब नौ डिफॉल्टरों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की गई। नगर निगम की ओर से यह सीलिंग अभियान लगातार 15 दिन तक चलेगा। अभियान के दौरान करीब 150 संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रिय कराधान अधिकारी-4 दिनेश कुमार की टीम मंगलवार को सुबह सेक्टर-73 स्थित टूडे होम्स एंड कंस्ट्रक्शन के भवन पर पहुंची। इस पर नगर निगम का 27 लाख 23 हजार 520 रुपये संपत्तिकर बकाया है। इसके साथ ही सेक्टर-66 स्थित यूनिवर्सल बिजनेस पार्क पर 2 करोड़ 64 लाख 14 हजार 50 रुपये का संपत्तिकर बकाया है। टीम ने दोनों बिल्डिंगों को सील कर दिया। इसके साथ ही जोन-1 में विजय कपूर की टीम ने सेक्टर-88 स्थित रिलायंस की संपत्ति पर बकाया 47 लाख 42 हजार 220 रुपये व बसई स्थित एसके इलैक्ट्रीकल्स पर बकाया 59 लाख 30 हजार 550 रुपये के चलते दोनों संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की। जोन-2 में देवेन्द्र कुमार की टीम ने ओल्ड दिल्ली रोड स्थित रेनॉल्ट सर्विस पर 39 लाख 79 हजार 475 रुपये व अंसल ट्राईएंगल पालम विहार पर 25 लाख 9 हजार 835 रुपये संपत्तिकर बकाया होने के चलते सीलिंग की कार्रवाई की। इसके अलावा, जोन-3 क्षेत्र में समीर श्रीवास्तव की टीम ने ग्वाल पहाड़ी व घाटा में तीन संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की। इन तीनों संपत्तियों पर 26 लाख 35 हजार 400 रुपये, 24 लाख 55 हजार 220 रुपये व 27 लाख 72 हजार रुपये का संपत्तिकर बकाया है। नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने सोमवार को संपत्तिकर कार्य की समीक्षा के दौरान सभी क्षेत्रिय कराधान अधिकारियों को बड़े संपत्तिकर डिफॉल्टरों को सूचीबद्ध करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।