{"_id":"6af9cc215face2fe03076707","slug":"84-crore-rupees-will-be-spent-on-treating-wastewater-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-107388-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गंदे पानी को साफ करने पर खर्च होंगे 84 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गंदे पानी को साफ करने पर खर्च होंगे 84 करोड़ रुपये
विज्ञापन
मानेसर। आइएमटी मानेसर में औद्योगिक कंपनियों से निकलने वाले गंदे पानी के शोधन की व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है। 55 एमएलडी क्षमता वाले कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब दोबारा हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआइआइडीसी) संभालेगा। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांच साल के लिए इस काम पर करीब 84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
आइएमटी मानेसर में करीब 2500 औद्योगिक कंपनियां हैं। इन कंपनियों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने की जिम्मेदारी सीईटीपी की है। प्लांट में पानी का शोधन होने के बाद इसे नाले के माध्यम से नजफगढ़ ड्रेन में भेजा जाता है। ऐसे में प्लांट के संचालन में किसी तरह की लापरवाही औद्योगिक क्षेत्र के पर्यावरण पर असर डाल सकती है। निगम इस बार प्लांट को निजी एजेंसी के माध्यम से चलवाएगा। टेंडर मिलने वाली एजेंसी को पांच साल तक प्लांट के संचालन के साथ उसके रखरखाव का काम भी करना होगा। इससे सीईटीपी के संचालन की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी के पास रहेगी।
एचएसआइआइडीसी के कार्यकारी अभियंता यशस्वी वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही एजेंसी का चयन कर उसे प्लांट के संचालन और रखरखाव का काम सौंप दिया जाएगा।