{"_id":"5c2ca315bdec2256e27b88da","slug":"81546429205-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारी 8 व 9 जनवरी को करेंगे राष्ट्रीव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारी 8 व 9 जनवरी को करेंगे राष्ट्रीव्यापी हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कर्मी 8-9 जनवरी को हड़ताल पर
गुरुग्राम/फर्रूखनगर। लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए बिजली कर्मचारी 8 और 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। बुधवार को फर्रुखनगर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की बैठक हुई। केंद्रीय नेता सुरेंद्र मलिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगे की रणनीति तैयार की गई। साथ ही कर्मचारियों से हड़ताल को समर्थन देने का आह्वान किया गया।
मलिक ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सर्वोच्च न्यायालय के समान काम समान वेतन के फैसले को लागू करवाने, सरकारी विभागों के निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल हो रही है। बैठक में राज्य सचिव सुदामा पाल, अशोक लांबा, केंद्रीय कमेटी के नेता रामवीर शर्मा, गुरुग्राम के जिला सचिव संजय सैनी, सर्कल सचिव विजेंद्र फोगाट, नरेंद्र पवार, गुरुग्राम यूनिट प्रधान सुशील शर्मा, सोहना यूनिट प्रधान विजय पाल, मानेसर यूनिट सचिव राजेश शर्मा, दीनदयाल, उमेद, मुकेश, जितेंद्र मोर सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।